भारत
तकनीकी कारणों से साइट पर टिकटिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं: IRCTC
jantaserishta.com
25 July 2023 12:31 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी कारणों से उसकी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर टिकटिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। केंद्रीय रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने बताया कि उसकी तकनीकी टीम इस मुद्दे को सुलझाने पर काम कर रही है। तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा आईआरसीटीसी साइट और ऐप पर उपलब्ध नहीं है।
आईआरसीटीसी ने एक ट्वीट में कहा, हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे। वैकल्पिक रूप से टिकट अन्य बी2सी प्लेयर्स जैसे अमेजन, मेकमाईट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
Tagsआईआरसीटीसीतकनीकी कारणभारतीय रेलवेकेंद्रीय रेल मंत्रालयआईआरसीटीसी वेबसाइटIRCTCTechnical ReasonsIndian RailwaysUnion Ministry of RailwaysIRCTC Website
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





