भारत
अंगूठा बताएगा आपराधिक रिकार्ड, पुलिस ने बायोमेट्रिक मशीन तैयार की
jantaserishta.com
28 March 2023 4:25 PM IST

x
जानें पूरी डिटेल्स.
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के इंदौर की पुलिस नवाचारों के लिए पहचानी जाती है, अब यहां अपराधी का रिकार्ड उसके हाथ के अंगूठे पर दर्ज रहेगा। यहां पुलिस ने ऐसी बायोमेट्रिक मशीन तैयार की है, जिस पर अंगूठा रखते ही उसका रिकार्ड सामने आ जाएगा।
अपराधियों का रिकार्ड आमतौर पर थानों के रोजनामचे से लेकर पुलिस के दस्तावेजों में दर्ज रहता है, साथ ही अपराधी अपनी पहचान छुपाकर अपराधों को अंजाम देता रहता है। अब इंदौर क्षेत्र के और यहां आने वाले अपराधियों को अपने नाम पर दर्ज अपराधों केा छुपाना आसान नहीं होगा, क्योंकि बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा रखते ही उसके अपराध की कुंडली सामने आ जाएगी।
बताया गया है कि इंदौर पुलिस ने अभी सिटीजन कॉप के साथ मिलकर एक ऐसी तकनीकी विकसित की है कि बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते ही अपराधी का सारा रिकॉर्ड सामने आ जाएगा। नौ महीने इंदौर पुलिस ने इसका ट्रायल किया और अब इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस व्यवस्था के लिए 40 मशीनें दी जा रही हैं।
बताया गया है कि संभवत: देश में पहली दफा इस तरह की मशीन का इस्तेमाल हो रहा है। इस मशीन के माध्यम से अपराधियों को आसानी से पहचाना जाएगा, पकड़ा जाना आसान रहेगा। चेकिंग पॉइंट पर खड़े पुलिसकर्मी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा कर और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर सकेंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, इस तकनीकी के कारण खुलेआम घूम रहे अपराधियों में खौफ पैदा होगा और वह आसानी से पकड़े जाएंगे। मैं इंदौर पुलिस को इस नवाचार के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
उन्होंने बताया कि कानून और व्यवस्था को और बेहतर बनाना सदैव हमारा लक्ष्य रहा है, अपराधी नेस्तनाबूद किए जाए, इसमें हम लगे हैं और लगातार कड़े और बड़े फैसले भी ले रहे हैं। राज्य का पुलिस विभाग भी अपराध रोकने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए भी नित नए नवाचार कर रहा है।
Indore: अंगूठा लगाते ही दिख जाएगा क्राइम रिकॉर्ड #JansamparkMP pic.twitter.com/SKDlr0Qo5T
— Home Department, MP (@mohdept) March 22, 2023
Tagsमध्य प्रदेशइंदौरइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसअंगूठाआपराधिक रिकार्डMadhya PradeshIndoreIndore NewsIndore PoliceThumbCriminal Record
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





