भारत

स्कूल में घुसकर छात्रों पर दबंगों का हमला, CCTV में कैद हुई मारपीट

jantaserishta.com
7 Sept 2026 5:37 PM IST
स्कूल में घुसकर छात्रों पर दबंगों का हमला, CCTV में कैद हुई मारपीट
x
परिजनों में नाराजगी है.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक दबंग स्कूल परिसर में घुस आए और 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। स्कूल के अंदर हुई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद घायल छात्रों और उनके परिजनों में नाराजगी है।
मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आपसी कहासुनी और एक-दूसरे पर कमेंट करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कुछ युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए।
आरोप है कि स्कूल के अंदर ही छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। अचानक हुए हमले से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों को चोटें आईं और वे घायल हो गए। मारपीट की यह घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कुछ युवकों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है।
घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत आपसी कहासुनी और कमेंट करने को लेकर हुई थी। हालांकि, स्कूल परिसर में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story