भारत

दबंगों ने बाप-बेटे को बीच सड़क पीटा, LIVE वीडियो सामने आया...

jantaserishta.com
5 Jan 2026 10:58 AM IST
दबंगों ने बाप-बेटे को बीच सड़क पीटा, LIVE वीडियो सामने आया...
x
देखें वीडियो.
दिल्ली: दिल्ली में दिन दहाड़े बीच सड़क गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. जहां दबंगों ने बाप-बेटे को सड़क पर कपड़े उतार कर पीटा. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. घटना दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की 2 जनवरी की बताई जा रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों ने पहले पीड़ित को घर से बाहर खींचा. फिर पिटाई करने लगे. सबसे बड़ी बात इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही और किसी ने बाप-बेटे को बचाने की भी जहमत नहीं जुटाई. वहीं सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन पुलिस को आते देख आरोपी सड़क पर ही खड़े रहे और पुलिस के सामने भी पीड़ितों को घसीटा.
CCTV में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिस वाला पीड़ित का कपड़ा उठा कर दे रहा है. आरोपियों की पहचान विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बताया जाता है कि पीड़ित राजेश गर्ग के घर में जिम खोला हुआ था. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. वहीं वारदात की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंग मौके पर मौजूद थे. लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story