भारत
ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा, सीएम के पास दुबई में तीन फ्लैट
jantaserishta.com
2 July 2023 1:11 PM IST

x
फाइल फोटो
पत्र लिखा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)। कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों से जबरन वसूली के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उन पर दुबई में तीन फ्लैट होने का आरोप लगाया है।
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में यह दावा किया है कि केजरीवाल ने ये फ्लैट कमीशन के पैसे से खरीदे हैं। सुकेश ने पत्र में लिखा हैं कि "केजरीवाल जी, मुझे पता चला है कि आपने दुबई में अपने सहयोगी मनोज जैन से जुमेराह पाम्स में उन तीन अपार्टमेंटों को तत्काल बेचने के लिए कहा है, जो 2020 में हैदराबाद में एक फार्मा ठेकेदार से प्राप्त कमीशन का उपयोग कर मेरे माध्यम से 65 मिलियन दिरहम की राशि में खरीदे गए थे।"
उन्होंने आगे लिखा, "चूंकि आप सच नहीं बोलेंगे, मेरे और सत्येन्द्र जैन के बीच की तीन पेज की व्हाट्सएप चैट मैं जारी कर दूंगा, जिसमें दुबई में इन तीन अपार्टमेंटों की खरीद का लेनदेन दिखाया गया है।" उन्होंने लिखा ''मैं अगले सात दिनों के भीतर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता को भी एक प्रति भेजूंगा।''
चन्द्रशेखर ने पत्र में कहा कि केजरीवाल और उनके सहयोगी जो अक्सर दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हैं, वही लोग उन्हें और उनके परिवार को धमकियां भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के एक करीबी ने उनकी मां को धमकी दी है। कहा, अगर मैं नहीं रुका तो मेरे खाने में जहर परोस दिया जाएगा। केजरीवाल जी, आप मुझ पर और मेरे परिवार पर जो दबाव डाल रहे हैं, उसका कड़ा जवाब मिलेगा। मत भूलिए कि आप जल्द ही तिहाड़ में पहुंच सकते हैं।
Tagsठग सुकेश चंद्रशेखरसुकेश चंद्रशेखरमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालThug Sukesh ChandrasekharSukesh ChandrasekharChief Minister Arvind KejriwalArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





