भारत
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, के कविता की गिरफ्तारी से खुलेगा भ्रष्टाचार का भंडार
jantaserishta.com
19 March 2024 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने तीन पन्नों के एक बयान में कहा कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बीआरएस नेता के कविता की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार का भंडार खुलने वाला है।
चंद्रशेखर ने कहा, "कविता अक्का, आपकी इस गिरफ्तारी से आप और आपके सभी भ्रष्ट सहयोगी, जिनमें भ्रष्टाचार के राजा मेरे प्रिय अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं, एक और स्तर पर बेनकाब हो जाएंगे।" उसने आगे कहा, "सच्चाई की जीत हुई है, फर्जी मामले, फर्जी आरोप, राजनीतिक जादू-टोना का नाटक विफल हो गया है। अब आपको सच्चाई की ताकत का सामना करना होगा, आपने हमेशा सोचा था कि आपको कोई छू नहीं सकता, आप अजेय हैं, लेकिन आप यह भूल गईं कि नया भारत व कानून पहले से कहीं अधिक मजबूत और ताकतवर है।”
चंद्रशेखर ने अपने बयान में कहा, “आपको (के कविता) एक ईमानदार सलाह, अभी भी छिपाने और इस घोटाले के सरगना और गॉडफादर अरविंद केजरीवाल को बचाने की कोशिश का कोई फायदा नहीं हैै, हालांकि मैं महानतम तिहाड़ क्लब में आपका स्वागत करता हूं, अक्का।" कथित शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का संकेत देते हुए, चंद्रशेखर ने कहा कि केजरीवाल चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, अब सब कुछ खत्म हो गया है और उनके सभी झूठ और नाटक का अंत होनेे वाला है। चंद्रशेखर ने कहा, “अब अपने सभी भाइयों और बहनों के पास अपने तिहाड़ क्लब में आएं, मेरे प्रिय केजरीवाल जी।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





