भारत

इंटरनेट पर प्यार का जाल! ठग गिरफ्तार, लड़कियों से दोस्ती कर फंसाता, महिला डॉक्टर ने भिजवाया जेल

jantaserishta.com
2 March 2024 5:17 PM IST
इंटरनेट पर प्यार का जाल! ठग गिरफ्तार, लड़कियों से दोस्ती कर फंसाता, महिला डॉक्टर ने भिजवाया जेल
x

सांकेतिक तस्वीर

महिला डॉक्टर से धोखाधड़ी करनी भारी पड़ जाएगी।
गोरखपुर: ऑनलाइन एप और वेबसाइट के जरिए लड़कियों से दोस्ती फिर उनसे शादी की बात करके धोखाधड़ी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि एक केस में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक ऐसे ही शख्स को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाला शख्स खुद को बड़े राजनेता से नजदीकी और खुद को फैशन डिजाइनर बताकर शादी वाली वेबसाइट पर लड़कियों से दोस्ती करता था। वहीं से शादी को लेकर बात शुरू होती थी और फिर उनसे लाखों रुपये भी ठगता था, लेकिन इस ठग को नहीं पता था कि महिला डॉक्टर से धोखाधड़ी करनी भारी पड़ जाएगी। अब इसे ठग की खराब किस्मत कहें या कुछ और। ठग ने शादी वाली साइट से महिला डॉक्टर से दोस्ती कर ली। इसके बाद उससे शादी का प्रस्ताव भेजकर उससे 19 लाख रुपये भी हड़प लिए। महिला डॉक्टर को जब धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने धोखेबाज को गिरफ्तार कर लिया।
पूरा मामला कैम्पियरगंज क्षेत्र का है। यहां सरकारी अस्पताल पर तैनात एक महिला डॉक्टर से जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से कानपुर के अनुभव तिवारी से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने अपने नंबर पर एक-दूसरे को दे दिए। उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान अनुभव ने खुद को कान्हा टेक्सटाइल कंपनी का मालिक बताया था। महिला डॉक्टर का कहना है कि सात दिसंबर को वह मुझसे मिलने के लिए गोरखपुर आया था। यहां अनुभव ने अपनी मीठी-मीठी बातों से उलझा लिया। फिर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। शादी की बात करके वह झांसा देता था। किसी न किसी बहाने से मुझसे रुपये मांगने शुरू कर दिए। महिला डॉक्टर ने बताया कि युवक ने धीरे-धीरे 19 लाख रुपये हड़प लिए।
इतना ही नहीं युवक ने महिला डॉक्टर के पैन व आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर लोन भी ले लिया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने कैम्पियरगंज पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत की। महिला डॉक्टर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से कानपुर नगर के कल्याणपुर, 103 मकड़ी खेड़ा निवासी अनुभव तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नन्हे लाल तिवारी से उनका संपर्क हुआ था। युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी, लेकिन वह धीरे-धीरे उससे रुपये ऐंठने लगा। युवक ने करीब 19 लाख रुपये उससे हड़प लिए। इसके बाद उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कानपुर के रहने वाले युवक अनुभव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस गिरफ्तार में धोखाधड़ी करने वाले युवक ने बताया कि वह शादी के नाम पर पहले भी कई लड़कियों से रुपये हड़प चुका है। युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूला है। उसने बताया कि उसके शादी डॉट काम वाली साइट पर कई फर्जी अकाउंट बने हैं। इसी के जरिए उसने मुंबई की एक युवती से करीब 50 लाख रुपये ठगे थे। पहले किसी लड़की ने कभी उसकी शिकायत नहीं की इसलिए उसके हौसले बुलंद होते चले गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story