भारत

छत से जिंदा फेंका, युवक की पड़ोसियों ने की बेरहमी से हत्या, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
17 March 2025 9:08 AM IST
छत से जिंदा फेंका, युवक की पड़ोसियों ने की बेरहमी से हत्या, एक्शन में पुलिस
x
फैली सनसनी.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में थाने से महज 200 मीटर दूर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि युवक पड़ोसी के यहां होली मिलने गया था, जहां किसी बात को लेकर हुई नोकझोंक के बाद युवक को छत से नीचे फेंक दिया गया. इसके बाद घर की महिलाओं ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला भी कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, उसे बचाने गया चचेरा भाई मारपीट में घायल हो गया. जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
मामला हरदोई जिले में थाना हरपालपुर में कस्बा हरपालपुर के यादव नगर का है. यहां के रहने वाले उमाशंकर की कुछ महीने पहले अपने पड़ोसी अशोक से किसी बात पर कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि शनिवार को उमाशंकर, अशोक के घर होली मिलने गया था. जहां फिर कहासुनी के बाद अशोक ने उसे अपने घर की छत से नीचे फेंक दिया. इसके बाद अशोक की घर की महिलाएं छत से ईंट-पत्थर से उस पर हमला कर दिया.
वहीं, उमाशंकर को पिटता देख उसका चचेरा भाई सरोज उसे बचाने पहुंचा. लेकिन उसे भी जमकर पीटा गया. इस दौरान मारपीट और पत्थरबाजी से घायल उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सरोज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
हरदोई के पश्चिमी एएसपी मार्तण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के हरपालपुर कस्बे में एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story