भारत

केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: प्रधानमंत्री मोदी

jantaserishta.com
19 Nov 2026 12:59 PM IST
केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: प्रधानमंत्री मोदी
x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपनी सही नीतियों से केवल बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1970 के दशक में, जब 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया गया था, तब भारत की जनसंख्या लगभग 50 करोड़ थी। उस समय भी गरीबी को खत्म किया जा सकता था, लेकिन फिक्की इस बात का गवाह है कि उस समय की नीतियों में कमियां थीं और दुर्भाग्य से, सही इरादे की भी कमी थी। जब हमने सही नीतियों और सही इरादे के साथ काम किया, तो महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि अगले 20 वर्षों में अपने हर दीर्घकालिक निवेश निर्णय में 'इंडिया फर्स्ट' को अपना आधार बनाएं। इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और आपके व्यापार की वृद्धि के लिए भी नया अवसर खुलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित भारत में कैसे योगदान दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश "रिफॉर्म एक्सप्रेस" पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने इंडस्ट्री से कहा कि आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story