भारत

3 बेटियों का गला काटा, फिर पिता ने कर ली खुदकुशी

jantaserishta.com
4 Sept 2023 1:14 PM IST
3 बेटियों का गला काटा, फिर पिता ने कर ली खुदकुशी
x
अपने दादा-दादी को जगाया जो पड़ोस में रहते थे।
तिरुवनंतपुरम: केरल के कोट्टायम जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों का गला काटने के तुरंत बाद खुद को फांसी लगा ली। रामपुरम के रहने वाले जोस ने पहले अपनी सात, 10 और 13 साल की तीन लड़कियों का गला काटा और उसके तुरंत बाद अपने घर में फांसी लगा ली।
घटना तब सामने आई जब सोमवार को उनमें से एक लड़की ने अपने दादा-दादी को जगाया जो पड़ोस में रहते थे। जब स्थानीय लोग जोस के घर पहुंचे, तो उसने फांसी लगा ली थी। जोस की तीनों बेटियों को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उन तीनों का इलाज चल रहा है। सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोस की पत्नी अपने पति और तीन बेटियों को छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story