भारत

रस्सी से घोंटा गला, शव खाली प्लाट में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Rani Sahu
8 Jan 2022 1:30 PM GMT
रस्सी से घोंटा गला, शव खाली प्लाट में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
x
लुधियाना के हंबड़ा रोड के गांव जैनपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई

लुधियाना के हंबड़ा रोड के गांव जैनपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में शव पड़ा मिला। शव रस्सी के साथ पड़ा था। राहगीर ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है जिससे कोई सुराग मिल सके। जानकारी के अनुसार गांव जैनपुर में खाली प्लाट की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। रस्सी से उसका गला घोंटा गया है। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी मिली है।
शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पीएयू के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि व्यक्ति का शव किसने फेंका है। इसके साथ ही शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान होती है तो आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होगी।


Next Story