भारत

मौत के मुंह में समाए तीन युवक, शादी से लौट रहे थे

jantaserishta.com
11 Feb 2022 9:21 AM IST
मौत के मुंह में समाए तीन युवक, शादी से लौट रहे थे
x

DEMO PIC

बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. दरअसल, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 1 बजे वसुंधरा-इंदिरापुरम कनावनी पुलिया पर तेज़ रफ़्तार कार हिंडन नहर में गिर गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से नहर से कार निकाली. हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि खोड़ा के दीपक विहार इलाके के रहने वाले इन तीन युवकों की नहर में कार समेत डूबने के कारण मौत हुई. युवकों की पहचान खोड़ा निवासी ललित, देबू और सोनू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कनावनी पुलिया इंदिरापुरम के पास के एंबिएंस मॉल के अंदर अपने कार से शादी समारोह में शामिल होने आए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story