भारत

सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए तीन युवा, एक की मौत, दो गंभीर

jantaserishta.com
17 Oct 2022 2:59 PM IST
सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए तीन युवा, एक की मौत, दो गंभीर
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लातेहार रेलवे स्टेशन के पास एक नदी पर स्थित पुल पर सेल्फी लेने के दौरान तीन युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गये। इसमें एक युवक की तत्काल मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि तीन दोस्त नासिर अंसारी, फिरदौस अंसारी और रिजवान अंसारी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप स्थित गला नदी रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान बरवाडीह की ओर एक मालगाड़ी आ गई और उन्हें निकलने का मौका नहीं मिल पाया। नासिर अंसारी नामक युवक नदी पर स्थित रेलवे पुल के नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह लातेहार निवासी कयूम अंसारी का पुत्र था।
दो अन्य युवक फिरदौस अंसारी और रिजवान अंसारी ट्रेन के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग गला नदी पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story