भारत

महिला के साथ हैवानियत पति के सामने, तीन युवकों ने किया यौन शोषण

jantaserishta.com
19 Feb 2025 10:36 AM IST
महिला के साथ हैवानियत पति के सामने, तीन युवकों ने किया यौन शोषण
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपियों को हुई गिरफ्तार.
तिरुप्पुर: ओडिशा के तिरुप्पुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 27 वर्षीय महिला के साथ उसके पति के सामने बिहार के रहने वाले तीन युवकों ने यौन शोषण किया. बताया जाता है कि महिला फैक्ट्री में नौकरी की तलाश में आई थी. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात महिला अपने तीन साल के बच्चे और पति के साथ शहर पहुंची थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि कहां जाना है. इस पर तीन लोगों ने उनसे कहा कि वे उन्हें आश्रय देंगे और कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी दिलाएंगे. जिसके बाद तीनों महिला, उसके पति और बच्चों को लेकर लक्ष्मी नगर गए.
लक्ष्मी नगर पहुंचने के बाद अपराधियों ने पति पर चाकू तान दिया और महिला का यौन शोषण किया. साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया. हालांकि, परिवार डरा नहीं और उत्तरी अखिल महिला पुलिस स्टेशन पहुंचा. जहां परिवार ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुहम्मद नदीम, मुहम्मद दानिस और एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. वहीं, इस घटना से तिरुप्पुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story