भारत

बाप रे! दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान गई, डंपर बना काल

jantaserishta.com
2 Nov 2025 9:01 AM IST
बाप रे! दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान गई, डंपर बना काल
x
जांच जारी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा हायर कंपनी के पास हुआ, जहां सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान मोंटू (19), श्वेत (19) और रोहित (20) के रूप में हुई है. तीनों युवक बुलंदशहर के रहने वाले थे. वो किसी निजी काम से बाइक पर सवार होकर दादरी की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और सीधी टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में गुस्से का माहौल है. लोगों ने मांग की है कि चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए. दादरी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हायर कंपनी के पास भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story