भारत

डैम में नहाने के दौरान तीन युवक डूबे, दो के शव निकाले, बाकी दोस्त वहां से भाग गए

jantaserishta.com
21 Nov 2024 2:51 PM IST
डैम में नहाने के दौरान तीन युवक डूबे, दो के शव निकाले, बाकी दोस्त वहां से भाग गए
x
एक अन्य की तलाश जारी है.
धनबाद: धनबाद जिले के मैथन डैम में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से दो के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। तीनों धनबाद के बरमसिया और नया बाजार इलाके के रहने वाले थे।
बताया गया कि धनबाद के छह युवकों का समूह बुधवार को मैथन डैम घूमने गया था। शाम के वक्त सभी लोग डैम में नहाने उतरे। इनमें से तीन गहराई की ओर चले गए और वहां से बाहर नहीं आ सके। इन्हें डूबता देख बाकी तीन दोस्त वहां से भाग गए। उन्होंने डर के मारे किसी को कोई जानकारी नहीं दी। शाम के बाद जब युवक घर नहीं लौटे, तो उनके घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की, तो उनके दोस्तों ने घटना की जानकारी दी।
इसके बाद रात नौ बजे उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। स्थानीय प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुरुवार तड़के नावों के साथ गोताखाेर युवकों की तलाश में लगाए गए। करीब चार घंटे बाद दो युवकों के शव बाहर निकाले गए। इनमें युवराज सिंह और जैद हुसैन शामिल हैं। एक अन्य युवक नवाब गद्दी का अब तक पता नहीं चल पाया है। युवकों के शव बाहर आते ही परिजनों के चित्कार से माहौल कारुणिक हो उठा। दो युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजे गए हैं। मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, अंचलाधिकारी कृष्ण मरांडी के अलावा सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय लोग बुधवार रात से ही डैम में युवकों की तलाश में जुटे रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story