भारत

कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत, एक मुर्गी गिरी, और फिर...

jantaserishta.com
20 May 2024 11:30 PM IST
कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत, एक मुर्गी गिरी, और फिर...
x
एसपी ने कहा, "प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत दम घुटने से हुई है।"
सिलचर: असम के कछार जिले में एक कुएं के अंदर दम घुटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के लखीपुर थाना क्षेत्र में फूलेरताल इलाके की है। मृतकों की पहचान मोनोजीत देब (35), प्रोसेनजीत देब (28) और अमित सेन (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मोनोजीत और प्रोसेनजीत भाई थे जबकि अमित उनका पड़ोसी था।
मृतकों के परिजनों ने कहा, "हम कुएं का पानी पीते थे। उसमें एक मुर्गी गिर गई थी। मोनोजीत कुएं को साफ करने के लिए उतरा था।" उन्होंने बताया कि प्रोसेनजीत और अमित मोनोजीत को बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन वे भी जिंदा नहीं निकल सके।
मोनोजीत के छोटे भाई शंकर देब ने कहा, "हमने एक बार कुएं की सफाई की थी, लेकिन रविवार सुबह आठ बजे मेरे भाई ने कुएं के अंदर कुछ देखा। वह उसे निकालने के लिए उतरा, लेकिन नीचे जाते ही बेहोश हो गया।"
उसने कहा कि कुआं गहरा था। हो सकता है वे जहरीली गैस का शिकार हो गये हों। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नुमल महत्ता खुद मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) से संपर्क किया गया।
एसडीआरएफ की टीम ने आकर कुएं से तीनों बेहोश युवकों को निकाला। उन्हें सिल्चर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने तीनों को तत्काल मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा, "प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत दम घुटने से हुई है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story