भारत

करंट लगने से 3 युवकों की मौत, पंप की खराब मोटर को कर रहे थे ठीक

jantaserishta.com
13 April 2023 3:37 PM IST
करंट लगने से 3 युवकों की मौत, पंप की खराब मोटर को कर रहे थे ठीक
x
परिवार सदमे में है।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के शेखपेट इलाके की पैरामाउंट कॉलोनी में गुरुवार तड़के घर के पानी के पंप की खराब मोटर को ठीक करने के दौरान करंट लगने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक करंट लगने से दो भाइयों और उनके दोस्त की मौत हो गई। उनके घर में पानी के पंप की मोटर खराब हो गई थी। उसे ठीक करने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाया था लेकिन वह बीच में ही काम छोड़कर चला गया। अनस (19) मोटर को ठीक करने के लिए पानी की टंकी में उतर गया। उसने यह नहीं देखा कि बिजली का तार टूट कर पानी में गिर गया है। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसके भाई रिजवान (18) ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
उनका पड़ोसी रजाक (18) दोनों को बचाने के लिए वहां पहुंचा लेकिन उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से रमजान के पवित्र महीने के दौरान दोनों परिवार सदमे में है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story