भारत
करंट लगने से तीन युवकों की मौत, हाथ मुंह धोने गए, तभी...
jantaserishta.com
27 April 2024 2:02 PM IST

x
पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है।
नालंदा: बिहार में नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा गांव में शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज राम, मिथुन राम और गुलशन कुमार के रूप में हुई है।
गुलशन कुमार शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए थे। इसके बाद वो करंट की चपेट में आ गए। पंकज और मिथुन को लगा कि गुलशन तालाब में डूब रहा है, जिसके बाद दोनों उसे बचाने गए, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को विम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





