भारत

70 वर्षीय महिला से तीन युवकों ने की शातिराना ठगी, फिर हुए फरार

SHIDDHANT
26 March 2026 8:03 PM IST
70 वर्षीय महिला से तीन युवकों ने की शातिराना ठगी, फिर हुए फरार
x
अपराधी
Faridabad फरीदाबाद: डबुआ गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ठगी की वारदात सामने आई है। दरअसल, महिला घर से कुछ दूरी पर मौजूद मेडिकल स्टोर से दवाई लाने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला को सम्मोहित कर उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गया। होश आने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अजनबियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुंरत पुलिस को दें। वहीं, मामले को लेकर महिला के पोते दर्शन ने बताया कि जब दादी सुबह दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रही थी, तब तीन लड़कों ने उन्हें रोका और उनके हाथ में कुछ केमिकल वगैरह लगा दिया, जिसकी वजह से वह सम्मोहित हो गईं और इस दौरान वे उनकी दादी से करीब 6 ग्राम का सोने का कुंडल उतरवाकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया घटना सुबह 09:30 के आसपास की है। मेडिकल स्टोर घर से सिर्फ 10 कदम की दूरी पर है। अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और सब पैदल थे। वहीं, घटना को लेकर बुजुर्ग पीड़िता रमेश देवी ने बताया कि मैं दवाई लेने जा रही थी, तभी वे लड़के मुझे रोककर पूछने लगे कि हनुमान मंदिर कहां है? इसके बाद उन्होंने कहा कि अम्मा, हाथ दिखाना। फिर मुझे सम्मोहित करके उन्होंने मेरे कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिया और फरार हो गए।
मामले को लेकर डबुआ थाना के एसएचओ संग्राम सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह हमारे पास एक 70 वर्षीय महिला, रमेश देवी को लेकर शिकायत आई कि मकान से सिर्फ 10-15 कदम की दूरी पर तीन आदमियों ने उनके कान से सोने के दो करीब 6 ग्राम के कुंडल उतारकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के समय बुजुर्ग महिला अकेली थी। मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जल्द ही सीटीटीवी फुटेज और आसपास से जांच-पड़ताल करके आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsफरीदाबादडबुआ गांवबुजुर्ग महिलारमेश देवीठगीसोने के कुंडल चोरीसम्मोहित कर चोरीतीन युवकमंदिर का रास्तामेडिकल स्टोरपुलिस कार्रवाईसीसीटीवी फुटेजआरोपियों की पहचानगिरफ्तारीपुलिस जांचसुरक्षा सतर्कताअपराध वारदातवृद्धा सुरक्षाआपराधिक घटनास्थानीय पुलिसशिकायत दर्जअपराधीघटना समयघरेलू क्षेत्रचोरी की वारदातग्रामीण इलाकेन्यायिक कार्रवाईयूपी न्यूज़कान से कुंडलघर के पास घटनानागरिक सतर्कता।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story