भारत

डैम में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, कुछ घंटों में ही हुई दो घटना, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
16 May 2021 10:10 AM IST
डैम में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, कुछ घंटों में ही हुई दो घटना, पुलिस भी हैरान
x
पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवकों बाहर निकाल लिया गया.

लखनऊ में सिंचाई के लिए नाले में बने डैम में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई. गोताखोरों की मदद से दो युवकों के शवों को निकालकर शिनाख्त कर ली गई, जबकि एक युवक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है. मृतक युवकों के परिवारजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के बुधिया गांव के पास से गुजर रहे नाले में सिंचाई के लिए डैम बना हुआ है. इस नाले में पानी का बहाव तेज रहता है. बताया गया है कि गर्मी के इस मौसम में इस डैम में नहाने के लिए सहादत गंज थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी का रहने वाला अब्दुल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया था. नहाते समय अब्दुल पानी में डूब गया. उसके साथ आए दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी. अब्दुल के शव को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
दो और युवक डूबे
वहीं इस घटना के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों ने ​पुलिस को फिर सूचना दी कि कुछ अन्य युवक नहाने आए थे, जिसमें से दो युवक डूब गए हैं. इनके साथ मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवकों बाहर निकाल लिया गया, जिसमें से एक मृतक की शिनाख्त कर ली गई, जबकि दूसरे की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं. घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से दो अन्य युवकों की जान गई है. यदि पहली ही घटना के बाद पुलिस यहां पर नहाने पर रोक लगा देती, तो इन दो युवकों की जान नहीं जाती.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story