भारत

तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 April 2024 7:40 PM IST
तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पटना: बिहार के पटना में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रविवार शाम मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक रवि कुमार (19) बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर गया. जहां उसने बच्ची के साथ घिनौना काम किया.
घटना के कुछ देर बाद लड़की अपने घर पर पहुंची उस वक्त तक सबकुछ नॉर्मल था. लेकिन देर रात बच्ची की मां उसे टॉयलेट करने के लिए ले गई, तो वह रोने लगी. इसके बाद बच्ची ने मां को आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई.
घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
इस मामले पर एएसपी दानापुर सुश्री दीक्षा ने बताया कि तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है. साथ पीड़ित परिवार की भी काउंसलिंग कराई जा रही है. बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story