भारत

तीन साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी निकला हैवान

jantaserishta.com
5 Oct 2024 10:26 AM IST
तीन साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी निकला हैवान
x

सांकेतिक तस्वीर

पीड़ित का उपचार कराया जा रहा है.
सारण: बिहार के सारण जिले में महापाप हुआ। जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीया बच्ची के साथ उसी के पड़ोसी किशोर द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से लोग सकते हैं। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।
इस मामले में पीड़ित मासूम बच्ची की मा के बयान पर मढ़ौरा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। सूचना मिलने बाद पुलिस की ओर से जांच और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोगों ने आरोपी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी तीन वर्षीया बच्ची गुरुवार की दोपहर दो बजे के आसपास घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी अभियुक्त उसे बहला फुसलाकर पास की एक फुसनुमा झोपड़ी में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने उसके बाद बच्ची के हाथ में 20 रुपये पकड़ा दिया और उसे घर पहुंचा दिया। कुछ देर के बाद जब पीड़िता की मां ने अपनी बेटी को गोद में बैठाया तो उसने असहनीय दर्द हुई। दर्द के बारे में बात करने पर बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना की बात मां से बताई। इसके बाद मां ने इस अपराध की सूचना मढ़ौरा थाने को दी।
इस मामले में मढ़ौरा डीएसपी ने स्थानीय थाने को जरूरी प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान कराने का निर्देश दिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश भी डीएसपी ने दिया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story