भारत

तीन साल के बच्चे ने तोड़ा दम, खेलने के दौरान हुआ ये....

jantaserishta.com
6 Jun 2022 9:52 AM IST
तीन साल के बच्चे ने तोड़ा दम, खेलने के दौरान हुआ ये....
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में शनिवार को माचिस से खेलते वक्त जलकर एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल मृतक आमिर का बड़ा भाई पांच वर्षीय ईशान माचिस से खेल रहा था। इस दौरान पर्दे में आग लग गई और उसकी चपेट में आकर आमिर जल गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतक आमिर अपने परिवार के साथ दयालपुर के न्यू मुस्तफाबाद में मकान की तीसरी मंजिल पर रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई ईशान और दो बहनें तमन्ना और बतूल है। आमिर के पिता गाड़ियों पर नंबर प्लेट लगाने का काम करते हैं। शनिवार को वह अपने काम पर चले गए। आमिर अपने भाई ईशान के साथ खेल रहा था।
इसी बीच उसकी मां पानी की मोटर बंद करने के लिए नीचे चली गई। ऊपर ईशान माचिस जलाकर इधर-उधर फेंक रहा था। आमिर भी वहीं मौजूद था। तभी अचानक पर्दे में आग लग गई। जला हुआ पर्दा आमिर पर गिर गया जिसकी वजह से वह बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर उसकी मां तुरंत आई और जलते हुए बेटे को देखकर आग बुझाई और उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गई, जहां करीब चार घंटे बाद आमिर की मौत हो गई।
आमिर की मां अपने घरेलू काम में व्यस्त थी, दोनों बच्चे खेल रहे थे। ऐसे में उन्हें पता ही नहीं चला कि ईशान ने रसोईघर से माचिस कब ले लिया। हालांकि उनकी मौजूदगी में वह माचिस से नहीं खेल रहा था, लेकिन जैसे ही वह नीचे मोटर बंद करने गई, वैसे ही माचिस से खेलने लगा। ईशान पहले ऐसी हरकत नहीं करता था, इसलिए उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था।
परिजनों का कहना है कि माता-पिता में से कोई एक कमरे में मौजूद होता तो आमिर की जान बच जाती। आग लगते ही वह उसे बचा लेते, लेकिन जब तक उसकी मां पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आमिर काफी जल चुका था।
ईशान की उम्र पांच साल है और मृतक आमिर तीन साल का है। ऐसे में आमिर खुद को आग से बचाने में सक्षम नहीं था, जबकि ईशान भी काफी छोटा है। आग लगते ही वह डर गया और भाई को बचाने के लिए तरीका नहीं सोच पाया।
आमिर की मौत से उसके परिजन सदमे हैं। वह परिवार का छोटा बेटा था और सभी का प्यारा था। परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक कुछ ही मिनट में ऐसा कैसे हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story