
x
DEMO PIC
ऐसे पकड़ाए.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके से तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 351 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान द्वारका की जेजे कॉलोनी निवासी रूबी (26), नजफगढ़ की गीता (59) और उत्तम नगर की मोनिका (40) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के मुताबिक, 7 फरवरी को सेक्टर-16 इलाके में रूबी नाम की एक महिला द्वारा अवैध रूप से हेरोइन नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली थी।
अधिकारी ने कहा, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की पॉलीथिन, जिसमें 55 ग्राम हेरोइन निकली, को जब्त कर लिया गया।
द्वारका नॉर्थ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पूछताछ में रूबी ने खुलासा किया कि उसने बरामद हेरोइन ड्रग गीता से खरीदी थी। डीसीपी ने कहा, रूबी के कहने पर पुलिस की एक टीम ने छापा मारा और गीता को नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
गीता के कब्जे से कुल 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
अधिकारी ने कहा कि 9 फरवरी को शिव एन्क्लेव, उत्तम नगर में एक और छापेमारी की गई और आरोपी रूबी और मोनिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा, पुलिस ने उसके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





