भारत

कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, 4 घायल

jantaserishta.com
5 Nov 2026 10:34 AM IST
कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, 4 घायल
x
मृतक और घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोलियरी में गुरुवार तड़के कोयले का बड़ा ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सभी लोग कोलियरी के स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला चुन रहे थे। मृतक और घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।
हादसा बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग और जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुनने वहां पहुंचा था। इसी दौरान कोयले का ऊंचा ढेर अचानक धंस गया। इसकी चपेट में छह महिलाएं और एक पुरुष आ गए। सभी भारी मलबे के नीचे दब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के कर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और हीरालाल की पत्नी के रूप में हुई है। पुष्पा देवी गल्लू यादव की पत्नी थीं जबकि कौशल्या देवी के पति का नाम विश्वनाथ बताया गया है। तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं।
बेरमो के एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कोयला चुनने के लिए स्टॉकयार्ड पहुंचे थे। कोयले का ढेर किस वजह से धंसा, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद कथारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story