भारत

नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

jantaserishta.com
31 Aug 2026 3:06 PM IST
नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
x

AI

एक महिला अब भी लापता है.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बह गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है।
पुलिस और ग्रामीण महिला की तलाश में जुटे हैं। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे तीनों ग्रामीण गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी की तेज धार की चपेट में आने से तीनों बह गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। रविवार देर रात तलाश के दौरान एक महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। शव की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में हुई। इसके बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में लापता महिला की पहचान बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू के रूप में हुई है। उसकी तलाश अभी जारी है। पुलिस और ग्रामीण नदी किनारे, झाड़ियों तथा संभावित बहाव वाले इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज धार के चलते सर्च ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है।
पुलिस संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है। हादसे में रोया सिद्धू ने अपने माता-पिता को खो दिया है। घटना के बाद बहदा गांव में शोक का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story