भारत
ऑन डिमांड बाइक चुराने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद
jantaserishta.com
18 April 2024 5:35 PM IST

x
20 बुलेट, अपाचे और स्पेंलडर जैसी बाइक चोरी कर चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से एनसीआर और नोएडा में ऑन डिमांड दो पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी की 20 मोटरसाइकिल और चार फर्जी नंबर प्लेट भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक गैंग के सरगना रजनीकांत, विनय और आदित्य को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की यामाह बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों एनसीआर में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
उन्होंने बताया कि नोएडा से पिछले कई महीने में करीब 20 बुलेट, अपाचे और स्पेंलडर जैसी बाइक चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद 20 गाड़ियां बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी गाड़ियों को चुराकर एटा, अलीगढ़ समेत दूसरे जनपदों में बेच देते थे।
Tagsबाइक चोरबाइक चोर गैंगग्रेटर नोएडासूरजपुर थाना पुलिसBike thiefbike thief gangGreater NoidaSurajpur police station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





