भारत

तीन शातिर बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा, मिली इतनी बाइक की ट्रैक्टर पर लादकर ले जाना पड़ा

jantaserishta.com
30 Jun 2021 8:40 AM IST
तीन शातिर बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा, मिली इतनी बाइक की ट्रैक्टर पर लादकर ले जाना पड़ा
x
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

आराः भोजपुर जिले की पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 15 बाइक भी जब्त की गई है. भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे ने इसकी जानकारी दी. वहीं, अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बरामद किए गए सभी मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है.

इस मामले में राकेश कुमार दुबे ने बताया कि भोजपुर जिलान्तर्गत विशेषकर आरा शहर में वाहन चोरी की घटना बढ़ रही थी. घटना में संलिप्त गिरोह की पहचान और गिरोह के सदस्यों कि गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर आरा) पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम ने मेहनत करने के बाद आरा शहर के वाहन चोर गिरोह और मोटरसाइकिल चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान की गई.
इसके साथ ही टीम ने चोरों के विरुद्ध एक अभियान चलाया जिसके दौरान गिरोह के मुख्य सरगना शेखर कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानेदही पर इसके साथी और सरगना के सक्रिय सदस्य प्राण कुमार और अंजनी कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया.
इन तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानेदेही पर विभिन्न जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की जहां से चोरी की कुल 15 बाइक को पुलिस ने बरामद किया. पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है. छापेमारी दल में शामिल टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story