भारत

नाबालिग समेत 3 वाहन चोर पकड़े गए, 10 बाइक बरामद

jantaserishta.com
6 Nov 2024 5:27 PM IST
नाबालिग समेत 3 वाहन चोर पकड़े गए, 10 बाइक बरामद
x
गैंग का खुलासा.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत 3 वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की 10 बाइक और स्कूटी बरामद हुई है। ये गैंग वाहनों को चोरी करने के बाद उन्हें लंबे समय तक छुपा कर रखता था। उसके बाद ही चोरी के वाहनों को बेचा जाता था। इस गैंग पर दिल्ली एनसीआर में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया है कि थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा दो चोरों को एक अन्य नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही से 9 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। घटना में इस्तेमाल एक बाइक को भी जब्त किया गया है।
बताया जाता है कि थाना सेक्टर-113 पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-112 के पास एफएनजी मोड़ पर 5 नवंबर को 2 आरोपी अनुज कुमार और सचिन सोनी को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी नोएडा व एनसीआर क्षेत्र से दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे तथा कुछ दिन तक चुराए गए वाहनों को कहीं पर छुपा कर रख देते थे। इसके बाद मौका पाकर चोरी किए गए दो पहिया वाहनों को कम दामों में किसी राह चलते व्यक्तियों को बेच देते थे।
पुलिस के मुताबिक अनुज कुमार (19), जिला कन्नौज का रहने वाला है। सचिन सोनी (22) नोएडा का रहने वाला है। इनके साथ पकड़े गए एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस गैंग पर एनसीआर में चोरी के 10 मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story