भारत

दंतेवाड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आज, मतदान जारी

jantaserishta.com
17 Feb 2025 9:19 AM IST
दंतेवाड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आज, मतदान जारी
x
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और गीदम ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। जिले में प्रथम चरण के तहत कुल 100 पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। दंतेवाड़ा ब्लॉक में 87 और गीदम ब्लॉक में 111 मतदान केंद्रों में वोटिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी चार ब्लॉकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए डीआरजी, सीआरपीएफ और पुलिस बल के साथ दंतेश्वरी महिला कमांडो टीम को भी तैनात किया गया है।
ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के पहले चरण के लिए रविवार को मतदान दलों को आवश्यक सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से मतपेटियां, मतपत्र और अन्य मतदान सामग्री देकर मतदान दलों को बूथों के लिए रवाना किया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को एकतरफा हराया था। राज्य के 14 में से 10 नगर निगमों में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। सभी 10 महापौर के पद पर भाजपा के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की। दुर्ग, कोरबा, धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और चिरमिरी नगर निगमों में भाजपा ने विजय प्राप्त की है। 49 नगर पालिका परिषदों में से 35 पर भाजपा के उम्मीदवार विजेता रहे हैं, जबकि कांग्रेस 8, आम आदमी पार्टी 1 और 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 114 नगर पंचायतों की बात करें तो भाजपा के 81, कांग्रेस के 22, बसपा के 1 और 10 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story