भारत

जम्मू गोलाबारी में तीन आतंकवादी मारे गए, पुलिस का आया ये बयान

jantaserishta.com
28 Dec 2022 10:34 AM IST
जम्मू गोलाबारी में तीन आतंकवादी मारे गए, पुलिस का आया ये बयान
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि, जम्मू जिले के सिधरा इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया हैं।
आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह जम्मू शहर के बाहरी इलाके सिदरा इलाके को घेर लिया था।
पुलिस ने आगे कहा है, जब छिपे हुए आतंकवादियों को ललकारा गया, तो उन्होंने आसपास के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story