भारत

तीन आतंकी मारे गए, सुरक्षाबलों का प्रहार

jantaserishta.com
16 March 2022 10:01 AM IST
तीन आतंकी मारे गए, सुरक्षाबलों का प्रहार
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के नौगाम में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. इससे पहले कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि नौगाम में जिन आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, वे लश्कर से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट के आतंकी हैं. ये आतंकी खानमोह में सरपंच की हत्या में शामिल थे.

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को नौगाम में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए.
इससे पहले बुधवार को श्रीनगर के खानमोह में आतंकियों ने सरपंच समीर भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली थी. अब कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सरपंच की हत्या में शामिल आतंकियों को ढेर कर दिया.
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन्स तेज कर दिए हैं. इससे पहले शुक्रवार-शनिवार रात सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ऑपरेशन चलाया था. सैन्य कार्रवाई में पुलवाला में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे. जबकि गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर का एक-एक आतंकी ढेर कर दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story