भारत
3 की मौत: नदी में नहाने गए 3 छात्र डूबे, 2 को बचाया गया
jantaserishta.com
5 April 2023 11:26 AM IST

x
दर्दनाक हादसा.
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के भद्रक जिले में नलिया नदी में मंगलवार को तीन छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चरमपा कॉलेज के 11वीं कक्षा के पांच छात्र नहाने के लिए नदी पर गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर सभी पांच छात्रों को बचाया और उन्हें भद्रक अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने तीन छात्रों को मृत घोषित कर दिया और दो अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
भद्रक अस्पताल के एक डॉक्टर पी.के. खारा ने कहा कि हमें अस्पताल में पांच में से तीन छात्र मृत मिले। उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद सही कारण का पता लगाया जाएगा।
स्थानीय विधायक संजीब कुमार मल्लिक ने कहा कि आज एक बहुत ही दुखद घटना घटी, जिसमें हमने अपने तीन छोटे बच्चों को खो दिया। रेड क्रॉस की ओर से मृतकों को सहायता प्रदान की गई है। मैं प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत करने के लिए सरकार से आग्रह करूंगा।
Tagsओडिशाओडिशा न्यूज़ओडिशा पुलिसतीन छात्र डूबेनदीOdishaOdisha NewsOdisha Policethree students drownedriver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





