भारत

स्कूल में तीन छात्र बेहोश, भूत की अफवाह से बच्‍चे नहीं जा रहे स्‍कूल

jantaserishta.com
7 Oct 2023 11:27 AM IST
स्कूल में तीन छात्र बेहोश, भूत की अफवाह से बच्‍चे नहीं जा रहे स्‍कूल
x
स्कूल में पहली से छठी कक्षा तक की पढ़ाई होती है और कुल 127 बच्चे यहां अध्ययनरत हैं।
रांची: झारखंड के पलामू जिले के एक प्राथमिक स्कूल में भूत की अफवाह से तीन बच्चे बेहोश हो गये। इसके बाद डर के मारे बच्चों ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है।
मामला तरहसी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूर्णी टरिया का है। इस स्कूल में पढ़नेवाले तीन छात्र गुरुवार को बेहोश हो गये थे। इसके बाद अफवाह उड़ी कि स्कूल में किसी भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने डर के मारे स्कूल जाना ही बंद कर दिया है।
शुक्रवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा स्कूल में एक भी बच्चा नहीं पहुंचा है। स्कूल में पहली से छठी कक्षा तक की पढ़ाई होती है और कुल 127 बच्चे यहां अध्ययनरत हैं। जब शिक्षा विभाग को स्कूल में बच्चों के न पहुंचने की जानकारी मिली तो सीआरपी नीलम कुमार पांडेय ने बच्चों के घर जाकर उन्हें समझाया कि भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती है। यह महज अफवाह है। उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अभिभावक बच्चों को फिर से स्कूल भेजने पर सहमत हो गये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story