तीन मंजिला इमारत धराशायी, देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

कर्नाटक के बेंगलुरु में लक्कसांद्रा क्षेत्र के पास एक तीन मंजिला इमारत सोमवार को ढह गई है. इस इमारत को 'नम्मा मेट्रो' के निर्माण मजदूरों को किराये पर दिया गया था. पुलिस ने बताया कि इमारत जब गिरी उस वक्त उसमें कोई नहीं था और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बताया जाता है कि इमारत में 25-30 श्रमिक रहते थे, जिनमें से अधिकतर प्रवासी हैं. इमारत के गिरने के समय उसमें कोई नहीं था. यह इमारत सुबह करीब पौने 12 बजे गिरी और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. सूत्रों के मुताबिक, इमारत के गिरने से कुछ मिनट पहले दीवारों और छत से प्लास्टर गिरने लगा था, जिसके बाद आग और आपात सेवा से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया. अधिकारी तुरंत मौके पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की, और ढांचे में और उसके आसपास रहने वाले लोगों को वहां से निकाला और कुछ मिनट बाद ही इमारत गिर गई. सूत्रों के मुताबिक इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है और इसमें कई दिन पहले दरारें आ गई थीं. उन्होंने इमारत के मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. पुलिस ने इमारत के मालिक सुरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





