भारत

तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका

jantaserishta.com
25 Jan 2022 9:12 PM IST
तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका
x
बड़ी खबर

मलाड: मुंबई के मलाड के मालवणी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने की खबर सामने आई है. 2-3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है. मुंबई दमकल विभाग ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं.

अब से कुछ महीने पहले मुंबई के ही कालबादेवी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई थी. इस हादसे में मलबे में दबने के बाद 61 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी. पिछले साल 2021 में जून महीने में मुंबई के ही मलाड वेस्ट में इमारत गिरने से 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल थे. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया था और मृतकों के परिवारवालों को 2 लाख रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी. इस हादसे में मरने वालों में 8 बच्चे शामिल थे. बीएमसी के अधिकारी ने बताया था कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में यह हादसा हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story