भारत

करंट की चपेट में आने के बाद SSB के तीन जवानों ने तोड़ा दम, 8 लोग घायल भी

jantaserishta.com
14 Jan 2022 10:54 AM GMT
करंट की चपेट में आने के बाद SSB के तीन जवानों ने तोड़ा दम, 8 लोग घायल भी
x
एक बड़ा हादसा हो गया।

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि आठ झुलस कर घायल हो गए। इसमें से चार घायलों को रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 45वीं बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए।
इसमें महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील ( 30 वर्ष) परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई। करंट से घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है। फिलहाल कैंप के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहे हैं।




Next Story