भारत

तीन स्पा सेंटरों पर छापा पड़ा, मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
14 Feb 2026 3:07 PM IST
तीन स्पा सेंटरों पर छापा पड़ा, मच गई अफरातफरी
x
बड़ा एक्शन.
नोएडा: देर रात नोएडा के सेक्टर 50 में पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा. पुलिस का कहना है कि ये सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे. थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और मानवाधिकार आयोग की संयुक्त कार्रवाई में इन पार्लरों पर छापेमारी की गई. मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस को इन स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसी के आधार पर संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान मौके से कुछ युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-49 लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों के दस्तावेजों, लाइसेंस और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये स्पा सेंटर्स निर्धारित नियमों का पालन किए बिना संचालित किए जा रहे थे.
इस संबंध में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और NHRC की संयुक्त टीम द्वारा तीन स्पा सेंटर्स पर रेड की गई. उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
पुलिस के मुताबिक, अवैध स्पा सेंटर्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित स्पा पार्लरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story