भारत
UP: यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
jantaserishta.com
11 March 2024 3:21 PM IST

x
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। सपा की तरफ से पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली और पूर्व मंत्री किरन पाल कश्यप ने नामांकन किया है। ऐसे में विधान परिषद चुनाव होना तय हो गया है।
इस मौके पर बलराम यादव ने कहा कि हम पर भरोसा जताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुक्रिया। हम लोकसभा चुनाव में तन मन धन से पीडीए उम्मीदवार को जीताने का पूरा प्रयास करेंगे। शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि पीडीए सिर्फ नारा नहीं है। इसे आगे बढ़ाने के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञात हो कि विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
Tagsउत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़सपाUttar Pradesh Legislative Council ElectionUttar PradeshUttar Pradesh NewsSP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





