भारत
Shocking! बनने चले थे करोड़पति, 3 पहुंचे हवालात, पढ़ें पूरा खुलासा
jantaserishta.com
19 March 2024 9:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई उल्टी की कीमत 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. व्हेल मछली की उल्टी यानी एम्बरग्रीस को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मिरज शहर से कर्नाटक जाने वाली सड़क से जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ा, इनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी ने बताया कि एम्बरग्रीस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 19 करोड़ 17 लाख 20 हजार रुपये है. पुलिस को गुप्त सूचना मिलती थी कि व्हेल की उल्टी को कर्नाटक ले जाया जा रहा है.
तुंरत ही पुलिस ने नाके लगाकर चेंकिग शुरू की तो दो गाड़ियों में 19 किलो 172 ग्राम वजन की व्हेल उल्टी के तीन थैलीयां मिलीं. पुलिस ने मंगेश माधव शिरवाडेकर (36) संतोष उर्फ विश्वास श्रीकृष्ण सागवेकर (35) और वैभव भालचंद्र खोबरेकर (29) को गिरफ्तार किया.
जानकारी के मुताबिक समुद्र में यह मछली कई चीजों को खा जाती है. जब वह इन चीजों को नहीं पचा पाती है, तो उगल देती है. एम्बरग्रीस स्लेटी या काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है. एक तरह से यह मोम से बना पत्थर की तरह ठोस पदार्थ होता है. इसका इस्तेमाल परफ्यूम और महंगी दवाइयां बनाने के लिए होता है. यह स्लेटी या काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





