
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
भंडाफोड़
Patna पटना। बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पटना पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से प्रतिबंधित 500 रुपए के कई नोट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपसपुर थानांतर्गत न्यू शिवाजी नगर, दीघा-खगौल नहर रोड स्थित एक मकान में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर संबंधित मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 158 ग्राम स्मैक, चार मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और 9,000 रुपये नकद बरामद किए गए। यहां से पुलिस ने भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित 500 रुपये के 90 नोट भी बरामद किए गए हैं। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अभिमन्यु सिंह, राज नारायण चौबे और सुरेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस मामले की एक प्राथमिकी रूपसपुर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाते थे और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।
पटना पुलिस का दावा है कि पटना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। दावा किया गया है कि पिछले तीन महीनों के दौरान करीब 45 करोड़ रुपए से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई शहर में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है। 6 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस को 9,370 यूनिट नशीले इंजेक्शन और 5,537 यूनिट कोडीन युक्त कफ सिरप मिले हैं। इसके अलावा एंटीबायोटिक और एंटी-वेनम जैसी दवाएं भी बरामद की गईं।
Tagsपटना ड्रग्स गिरोहरूपसपुर छापेमारीस्मैक बरामदगीनशा कारोबार बिहारतीन तस्कर गिरफ्तार500 रुपये प्रतिबंधित नोटपटना पुलिस कार्रवाईड्रग्स नेटवर्क बिहारदीघा खगौल रोडनशा विरोधी अभियान पटनाPatna drugs gangRupaspur raidsmack recovereddrug trade Biharthree smugglers arrested500 rupee banned notePatna police actiondrugs network BiharDigha Khagaul Roadanti-drug campaign Patnaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





