भारत

तीन बहनों की कुएं में गिरने से मौत, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही

jantaserishta.com
11 Nov 2025 12:57 PM IST
तीन बहनों की कुएं में गिरने से मौत, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही
x
मचा कोहराम.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के अजनर क्षेत्र में मंगलवार को तीन मासूम सगी बहनों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। तीनों सोमवार की दोपहर खेत में खेल रही थीं। खेलते-खेलते कुएं के पास चली गईं और तीनों की उसी में गिरने के बाद डूबकर मौत हो गई। देर रात तक तीनों की तलाश होती रही। मंगलवार को कुएं में शव उतराया दिखा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों का शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों सात साल से छोटी थीं।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि आरी गांव के अनुसूचित वर्ग के किसान रामलाल की तीनो बेटियां रुचि (8 वर्ष), दीक्षा (7 वर्ष) और पुष्पा (4 वर्ष) सोमवार को परिजनों के साथ खेतों की ओर निकली थीं। कहा जा रहा है कि दोपहर तक वे खेत में ही आसपास खेलती देखी गई, लेकिन फिर अचानक गायब हो गयी। काफी देर तक उनका कही पता न लगने ओर घर न लौटने पर ह्ड़कंप मच गया। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की ओर मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने जिले की पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ बालिकाओ की खोजबीन कराई। पूरी रात खोजबीन चलती रही। मंगलवार को तड़के खेत के निकट स्थित एक कुएं में तीनो बच्चियों के शव पानी में उतराते हुए दिखे तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से तीनों का शव कुएं से बाहर निकाला गया। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि इस हृदयविदारक घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार में मातम मचा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story