
x
चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस ने दी।
पंजाब के पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तारी बठिंडा की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग द्वारा की गई। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,"एक बड़ी सफलता में, काउंटर-इंटेलिजेंस, बठिंडा और बठिंडा पुलिस ने बठिंडा व दिल्ली सहित अन्य शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में एसएफजे के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन्हें सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के न्यूयॉर्क में रह रहे मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नून का समर्थन प्राप्त था।'' 27 अप्रैल को बठिंडा में दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





