
x
ग्रेटर नोएडा(आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन लुटेरे बब्लू भाटी, जुनैद और प्रवीन भाटी को ग्राम म्याना के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया 1 मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व अभियुक्त प्रवीण भाटी उर्फ गब्बर व जुनैद से एक-एक अवैध तंमचा .315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत म्याना से रबूपुरा आने वाले रास्ते पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से अपाचे मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने मोबाइल फोन लूट की घटना को तमंचा दिखाकर अंजाम दिया था। यह लोग इससे पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके थे पुलिस इनकी तलाश काफी दिनों से कर रही थी।
Tagsग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा पुलिसथाना रबूपुरा पुलिसलुटेरेमोबाइलबाइकGreater NoidaGreater Noida NewsGreater Noida PoliceStation Rabupura PoliceRobbersMobileBike
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





