भारत

तीन सगी बहनों ने दी जान, घर में मचा कोहराम

jantaserishta.com
27 July 2022 6:03 PM IST
तीन सगी बहनों ने दी जान, घर में मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में तीन सगी बहनों ने एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खंडवा जिला मुख्य चिकित्सालय में भेज दिया. पुलिस सुसाइड करने की असली वजह का पता लगाने में जुट गई है.

यह चौंका देने वाली घटना खंडवा जिले के जावर थाने क्षेत्र के कोठाघाट गांव की है. तीनों बहनें अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं. पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. आम दिनों की तरह मंगलवार रात भी तीनों बहनों ने मां और भाई के साथ खाना खाया. इसके बाद सभी सो गए. रात में करीब दस बजे मां की नींद खुली तो उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेटियां गायब थीं. वह रात में टॉर्च लेकर खोजने के लिए निकली. थोड़ी देर आगे नीम के पेड़ से तीनों बहनें एक ही रस्सी से गले में फंदे से लटकी हुई थीं. इसे देखकर मां के होश उड़ गए.
मृतक का भाई ने बताया कि हम आठ भाई-बहन हैं (तीन बहन अब नहीं रहीं). तीनों बहन सनू (23), सावित्री (20) और ललिता (19) मंगलवार को बाजार गई थी. सभी लोगों ने रात को खाना खाया और सो गए. इसी बीच तीनों बहन रात को घर से निकली और दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी. मम्मी की नींद खुली तो बहनें गायब थीं. मां ने मुझे जगाया. बाहर जाकर मां ने देखा कि तीनों ने नीम के पेड़ पर एक रस्सी से फांसी लगा ली थी. सनू अभी कॉलेज में पढ़ती थी. सावित्री की शादी हो गई थी और ललिता सबसे छोटी थी. उन्हें क्या परेशानी थी, कभी उन्होंने नहीं बताया. हमलोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है.
इस मामले में एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि एक ही परिवार की बच्चियों ने सुसाइड किया है. शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला दिख रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी. तीनों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड किया. अभी कोई सुसाइड नोट या सबूत नहीं मिला है. घर पर भी कोई झगड़ा हुआ हो, ऐसी बात मालूम नहीं पड़ी है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story