
x
ओवरटेक
Punjab पंजाब : न्यू अमृतसर इलाके के पास बीआरटीएस कॉरिडोर में हुए एक हादसे में बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब बाबा बुड्ढा साहिब से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस की छत पर बैठे यात्री बीआरटीएस लेन के ऊपर बने लेंटर से टकरा गए। टक्कर लगते ही यात्री गिर गए और तीन यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह बस मुक्तसर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर बाबा बुड्ढा साहिब जी के मेले में अमृतसर आई थी और वापस लौट रही थी।
गोल्डन गेट के पास ड्राइवर ने बस को तेजी से बीआरटीएस लेन से निकालने की कोशिश की। बस की छत पर करीब 15 यात्री बैठे थे, जिन्हें लेंटर की ऊंचाई का अंदाजा नहीं मिला और वे उससे जा टकराए। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुर्घटना के बाद भी बस ड्राइवर को हादसे का पता नहीं चला और वह बस चलाता रहा। बाद में एक कार ड्राइवर ने बस को ओवरटेक कर हादसे की जानकारी दी।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से फरार बस ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी एके सोही ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है और उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे हादसे की सही जानकारी मिल सके।
Tagsसड़क हादसाबस की छतबैठे तीनश्रद्धालुओंमौतRoad accidentbus roofthree devotees sittingdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





