भारत

कार और डंपर में टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

jantaserishta.com
18 Oct 2025 3:15 PM IST
कार और डंपर में टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर
x
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है.
उज्जैन: उज्जैन के जिला मुख्यालय के पास आगर रोड पर शुक्रवार देर रात डंपर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बगलामुखी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा घटिया थाना क्षेत्र के जैथल टेक के पास हुआ, जब बगलामुखी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। हादसे में घायल की पहचान उज्जैन के जिला आगर थाना नलखेड़ा मनासा निवासी शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों मृतकों की पहचान उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों के निवासी के रूप में हुई है।
मृतक में थाना इंगोरिया के राजेश, आदित्य और अभय हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक युवक एमबीए का छात्र था। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है। घटिया थाना पुलिस ने अनियंत्रित डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
डॉक्टर विक्रम रघुवंशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि डंपर गलत दिशा से आ रहा था। इसकी वजह से कार और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर में घायल शैलेन्द्र का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि मृतक राजेश, आदित्य और अभय का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विधायक सतीश मालवीय ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मेरे विधानसभा के तीनों बच्चे हैं और ये होनहार थे। मुझे सुबह सूचना मिली है। मैं मृतक के परिजनों को श्रद्धाजलि देने आया हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story