भारत
बालू लदे वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत, तीन घायल
jantaserishta.com
4 Feb 2025 12:54 PM IST

x
तिलक समारोह से लौट रहे थे.
जमुई: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक स्कॉर्पियो और बालू लदे वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नवादा जिले के रोह थाना अंतर्गत कुंज गांव से एक स्कॉर्पियो पर छह लोग सवार होकर लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत अरमा गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति में बालू लेकर जा रही हाइवा ट्रक ने स्कॉर्पियो को बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिकंदरा चौक के समीप मिडिल स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के कैंपस तक जा गिरी।
हादसे में वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और रमाकांत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को लेकर लोग नवादा लौट रहे थे, लेकिन अरुण सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





