भारत
कोविड-19 से संक्रमित तीन लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की दी सलाह
jantaserishta.com
21 July 2026 2:48 PM IST

x
इलाज जारी.
कोलकाता: कोविड-19 से संक्रमित तीन मरीजों को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, कोविड से संक्रमित 10 साल के एक लड़के को भर्ती कराना पड़ा था। कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक चार लोगों का इलाज जारी है।
अस्पताल के डॉ. सुभजीत सेन ने कहा, "अभी हम मौसमी वायरल इन्फेक्शन खासकर इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देख रहे हैं। फिलहाल, हम एसएआरएस-सीओवी-2 इन्फेक्शन वाले तीन मरीजों का इलाज कर रहे हैं। एक मरीज ठीक हो गया है और उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है, जबकि दो मरीजों को ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, लेकिन इलाज का उन पर अच्छा असर हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है।"
डॉक्टर के अनुसार, कोविड-19 का मौजूदा पैटर्न ओमिक्रॉन लहर जैसा ही है, जिसमें ज्यादातर मरीजों में ऊपरी श्वसन तंत्र से जुड़े हल्के लक्षण जैसे बुखार, गले में खराश, खांसी और शरीर में दर्द दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को गंभीर बीमारी का ज्यादा खतरा रहता है।
डॉक्टर ने कहा, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि समय पर मेडिकल देखभाल मिलने से ज्यादातर मरीज ठीक हो जाते हैं। हालांकि, लोगों को समझदारी से सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखना, वायरस फैलने के दौरान गैर-जरूरी भीड़-भाड़ से बचना और लक्षण बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना। अभी डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।"
बता दें कि 18 जुलाई को कोलकाता के गारिया के रहने वाले 10 साल के एक लड़के को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों के साथ एक दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शक होने पर डॉक्टरों ने स्वैब टेस्ट किया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लड़के के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद, उसे आईसीयू के आइसोलेशन यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया।
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच 12 लोग कोविड संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पहले से दूसरी बीमारियों से जूझ रहे 4 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पुणे में भी लगभग तीन साल बाद कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में नए मरीजों की पहचान की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं, लेकिन सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





